उरई। भारतीय रिजर्व बैंक की निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत आर्यावर्त बैंक हरदोई गूजर शाखा परिसर में वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत डीडीएम अग्रणी जिला प्रबंधक ने अपने संबोधन में सभी से आग्रह किया की हमेशा बैंक अथवा पंजीकृत वित्तीय संस्थाओं से ही ऋण लेना चाहिए क्योंकि यह संस्थाएं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विनियमित होती हैं जिनको अपनी कार्यप्रणाली में निर्धारित नियमों का पालन करना होता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में शिकायत की जा सकती है जिसका निवारण करना आवश्यक होता है।राजकुमारी दोहरे वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक वित्तीय परामर्शदाता आर्यावर्त बैंक ने अपने संबोधन में अवगत कराया कि अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति अथवा व्यवसायिक दृष्टिकोण से बैंक से ऋण लेते समय अपनी आवश्यकता एवं चुनती क्षमता का अवश्य ध्यान रखना चाहिए अर्थात उतना ही ले लेना चाहिए जितनी हमें आवश्यकता है तथा जिसकी निर्धारित किस्त समय से चुकाई जा सके। समय से ऋण की चुनौती करने पर जहां एक और हम कर्तव्यनिष्ठ नागरिक की भूमिका अदा करते हैं। वहीं बैंक में भी अपना विश्वास अर्जित करते हैं जिससे पुन: आवश्यकता पडऩे पर हमें बिना किसी परेशानी के ऋम प्राप्त हो जाता है। उन्होंने सभी से व्यवसाय के साथ साथ बचत करने पर भी जोर दिया एवं बैंक में चल रही विभिन्न जमा योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। अपनी चर्चा में सभी को अवगत कराया कि अपने खातों से संबंधित पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी को न दें। अंत में अग्रणी जिला अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक भीम चौधरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभा को संबोधित किया। सभी से बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने एवं समय से ऋण अदायगी करने व इससे होने वाले लाभों से अवगत कराया। बैठक में आर्यावर्त बैंक के मुख्य प्रबंधक गणेश शुक्ला आर्यावर्त बैंक के वित्तीय परामर्शदाता चंद्रप्रकाश, एफएलसी प्रभारी महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।








Leave a comment