कुठौंद। मंगलवार सुबह कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर निवासी ज्वैलर्स सागर ने पुलिस को खबर दी कि उसकी दुकान से कुछ लोगों ने जेवरात की टप्पेबाजी कर ली है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्यों विक्रम पुत्र चित्तर सिंह, मंजू पत्नी विक्रम निवासीगण नगली थाना एरिया जनपद अलवर राजस्थान, पप्पू पुत्र पुनिया और रोशनी पत्नी पप्पू निवासीगण शालपुर थाना अरावली बिहार जनपद अलवर राजस्थान को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से ज्वैलर्स सागर के यहां से टप्पेबाजी की गई छह जोड़ी अंगूठी, दो जोड़ी बृजबाला, एक जोड़ी झुमकी सहित चार मोबाइल बरामद किए। इन बरामद जेवरात की कीमत करीब सवा दो लाख रुपए बताई जा रही है। इस गैंग के पकड़े जाने का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश सिंह ने किया जहां उन्होंने बताया कि यह गैंग हरियाणा, राजस्थान, यूपी और एमपी में अपनी वारदातें करता है और उन्होंने कई वारदातों को कबूला भी है जिसमें एक वारदात बीते वर्ष सितंबर माह में कुठौंद क्षेत्र में ही करना कबूला है। 

Leave a comment