उरई । नगर के सभी वार्डो को सेनिटाइज करने के लिये विशेष अभियान चलाया जाएगा ।  हर तीसरे दिन यह  अभियान चलेगा। प्रत्येक सफाई नायकों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न होने दें अन्यथा की स्थिति में उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

सेनिटाइज करने के लिए पर्याप्त मात्रा में जो व्यवस्थाये होना चाहिए थी वह पालिका द्वारा कर दी गई हैं। उक्त जानकारी देते हुए उरई नगर पालिका के  अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक वार्ड को सेनिटाइज करने की कार्य योजना बनायी गयी है ।  जो वार्ड पहले सेनिटाइज किया जायेगा उसका नंबर दूसरी बार में तीसरे दिन आएगा । यह व्यवस्थाये लगातार चलती रहेगी । इसमें जो लोग अपने सुझाव देना चाहें वह दे सकते हैं । जहां पर गंदगी होने की संभावना है उसकी सूचना तत्काल वह मोबाइल के माध्यम से दे सकते हैं ।

उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक नगर पालिका में दो मशीनें सैनिटाइज के लिए थी अब तीसरी मशीन जो कि इन दोनों मशीनों से ज्यादा बड़ी है उसको मंगवा लिया गया है। इसलिए तीनों मशीनें एक साथ शहर के विभिन्न विभिन्न वार्डों में कार्य करेंगीं । अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने यह भी बताया कि जिस ढंग से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है उनको देखते हुये स्वच्छता में आप सभी का सहयोग जरूरी है । इसलिए लोग बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता का निर्वाह करें और जहां नगर पालिका की कमी का उन्हें एहसास होता है तो वह तत्काल अपने क्षेत्र के सभासद से संपर्क करके समस्याओं को लेकर आयेँ फिर भी अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह संबंधित अधिकारी ,कर्मचारी से मिलकर अपनी समस्या से अवगत करायें । उन्होंने यह भी कहा उनका प्रयास है कि पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से रखी जाये

नगर के लोगों से अधिशाषी अधिकारी की अपील

नगर के लोगों से अधिशासी अधिकारी नगर पालिका की अपील है कि घरों का कूड़ा सड़कों पर न डालें ।  प्रत्येक घर के सामने से कूड़ा लेने वाला गाड़ी ले कर निकलता है उसी में कूड़ा डालें । जिससे सड़कों पर गंदगी एकत्रित न हो शहर आपका है इसमें हमें सहयोग चाहिये ।  बिना आपके सहयोग के स्वच्छता का अभियान आधा अधूरा रह जाता है।

अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पालिका में जितनी व्यवस्थाये हैं उसमें ही हमें काम लेना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में कूड़ा एकत्रित करने के लिए हमारी गाड़ियां निकलती हैं उन गाड़ियों में लोग कूड़ा एकत्रित करें जिससे कोविड-19 में जो संक्रमित बीमारी फैलने का खतरा है उससे राहत मिल सके । उन्होंने शहर के व्यापारियों से भी निवेदन किया है कि वह अपना कूड़ा सड़कों पर न डालें । कूड़ा सड़कों पर एकत्रित होता है लोग पॉलिथीन फेंक देते हैं । केले के छिलके फेंक देते हैं जिससे आने जाने वाले लोग परेशान रहते हैं। इस पर ध्यान दें इससे कभी-कभी बड़ी घटनाएं भी घट जाती हैं लोगों के पैर फिसल जाते हैं । वह गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती हो जाते हैं। आप सहयोग करें हम नगर को स्वच्छ बनाने में कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

मंशापूर्ण हनुमान पर रेलिंग का किया निरीक्षण , हटवाया अवैध अतिक्रमण

मंशापूर्ण हनुमान पर अधिशाषी अधिकारी ने  रेलिंग का निरीक्षण किया  और वहां से अवैध अतिक्रमणहटवाया ।  इतना ही नहीं अन्य लोगों को चेतावनी दी कि जो पूर्व में नाली के ऊपर से शहर का अवैध अतिक्रमण हटवाया गया था उसे छोड़ दें अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर जुर्माना वसूला जाएगा। 

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सदर संजय कुमार ने बताया कि बाजार में जो अवैध अतिक्रमण हटवाए गया था उस पर लोगों ने फिर से कब्जा कर लिया है। इसे जल्दी बलपूर्वक हटवा दिया जाएगा ।  इसकी लिस्ट तैयार की जा रही है ।  लोगों को सचेत भी कर दिया गया है।  इसलिए कार्रवाई हो इससे पहले ही लोग नाली के ऊपर से अवैध अतिक्रमण हटा लें।

Leave a comment