– *यूट्यूब सीईओ ने दिया प्रशस्ति पत्र और प्ले बटन, कहा उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है*
– *जनपद जालौन के इतिहास में पहला चैनल जिसने मेहनत की बदौलत अमेरिका से पाया ये सम्मान*
उरई| सपने हम सभी को देखना चाहिए और उन सपनो को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत में जुट जाना चाहिए क्योंकि बिना मेहनत के कुछ भी हासिल करना सम्भव नही होता हैं। कई सालों पहले जे.एम.एच न्यूज़ का जो बीज बोया गया था वो मेहनत, लगन और जनता के विश्वास की बदौलत अब हरा भरा पेड़ बनकर उभर आया है और विदेशी धरती (अमेरिका) का बड़ा सम्मान पाने में कामयाब हुआ है। वही ये सम्मान पाने से पहले जांचोपरांत चैनल को वेरिफाइड भी किया जा चुका है। यह जानकारी जे.एम.एच न्यूज चैनल के सम्पादक नवनीत जेएमएच ने पत्रकार वार्ता में दी है।
उन्होंने बताया है कि आज का युग डिजिटल युग है और ज्यादातर लोगों के हाथ मे मोबाइल है। जिसके जरिये कहा पर क्या घटित हो रहा है उनको सबसे पहले पता चल जाता है। इसीलिए हमें भी समय के हिसाब से चलना होगा अन्यथा हम दुनिया से पिछड़ जायेगे। जे.एम. एच (J.M.H) न्यूज भी इन्ही माध्यमो में से एक है। जहां पर हम खबरों को जांचने परखने के बाद जनता तक पहुँचाने का काम करते है। जे.एम.एच न्यूज पोर्टल और चैनल को देश भर से देखा और पढा जाता है। जनता का विश्वास चैनल पर इतना अधिक रहा कि हम व्यूज के मामलों में 1 करोड़ 75 लाख के आंकड़े से ऊपर चल रहे है और यह सिलसिला अनवरत जारी है। मेहनत और जनता के भरोसे की बजह से अमेरिका (USA) ने हमे इस काबिल समझा और कई बिन्दुओ पर चैनल की जांच हुई तदोपरांत अमेरिका में स्थित यूट्यूब कम्पनी के सीईओ सुसान वोजसिकी (मुख्य अधिकारी) ने प्रशस्ति पत्र और प्ले बटन अवार्ड से नवाजा। जनपद जालौन के लिए यह एक गौरवनवित करने वाला क्षण रहा है क्योंकि अभी तक अमेरिका से यह पुरस्कार प्राप्त करने वाला एकमात्र चैनल है। अमेरिका से अवार्ड प्राप्त होने की खबर जैसे ही दर्शको और चाहने वालो को लगी तो शुभकामनाएं का तांता लग गया। किसी ने फोन/वीडियो कॉल करके शुभकामनाएं दी तो किसी ने मेसिज के जरिये बधाई दी और आगे उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आपको बता दें नवनीत जेएमएच पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे है। इस दौरान राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे अखबारों में भी काम किया है। नवनीत जेएमएच ने बताया है कि आज उनका चैनल और वह जिस मुकाम पर पहुँचे है यहा पहुँचना इतना सरल भी नही था, बहुत मेहनत और कार्य निष्ठा की आवश्यकता होती है। वही अनुभव भी काफी काम आता है। इसीलिए जब भी आप कही पर काम कर रहे है तो लगन से करें क्योंकि आपकी यही लगन हो सकता है भविष्य में आपके काम आए।







Leave a comment