उरई | बुधवार को  इंदिरा स्टेडियम में नेहरू युवा केंद्र जालौन द्वारा मतदाता जागरूकता तथा  कॉविड अनुरूप व्यवहार के अंतर्गत जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l क्रीडा प्रतियोगिता की शुरुआत जिला युवा कल्याण तथा प्रादेशिक  अधिकारी शिवराम सिंह नेहरी झंडी दिखाकर की |  इस अवसर पर शिवराम सिंह ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र जालौन द्वारा लगातार खिलाड़ियों तथा युवाओं को प्रोत्साहित करने के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं|  इस अवसर पर जिला युवा समन्वयक  रवि दत्त द्वारा सभी खिलाड़ियों  तथा युवाओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने तथा कॉविड संबंधी व्यवहार का पालन करने की अपील की गई | कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी वॉलीबॉल खो-खो बैडमिंटन तथा एथलेटिक प्रतियोगिताएं  प्रमुख थी|

कार्यक्रम की समाप्ति राकेश यादव उप क्रीड़ा अधिकारी ने  पुरस्कार वितरण करके की |  इस अवसर पर अरविंद संज्ञा, डॉक्टर ममता स्वर्णकार , प्रवीण सक्सेना , देवेंद्र , विभिन्न ब्लॉकों आए हुए स्वयंसेवक जिसमें अनादि पांडे , आलोक द्विवेदी,  नेहा , विमल , सौम्या,  सुरक्षा मिश्रा , सत्यम , साहिल दुबे , शिवप्रताप तथा विभिन्न ब्लॉकों से आए हुए खिलाड़ी  रहे |

Leave a comment