उरई | सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गौरी शंकर वर्मा पर भाजपा के परम्परागत तौर पर समर्थक रहे  लोधी समाज का समर्थन बरकरार रखने के लिए  मंगलवार को  लोधी धर्मशाला में विधानसभा क्षेत्र  के दिग्गज लोधी नेताओं से मिले |  दावा है कि उन्होंने गौरीशंकर को पूरे समर्थन का भरोसा दिलाया है  |  

इस दौरान  सबसे पहले गौरी शंकर वर्मा ने लोधी समाज के महापुरुषों को  माल्यार्पण करते हुए अपनी बात रखी |  

गौरी शंकर वर्मा ने बताया कि 2017 के चुनाव में लोधी समाज ने भारतीय जनता पार्टी को अपना पूर्ण बहुमत दिया था और आज फिर 2022 में लोधी समाज के नेताओं ने मिलकर भाजपा पार्टी को वोट करने का संकल्प लिया है |  इस नाते मैं हमेशा लोधी समाज का ऋणी रहूंगा और उनके लिए हमेशा खड़ा रहूंगा |  कार्यक्रम में किशोरी लाल राजपूत , भगवान दास राजपूत ,  वीर सिंह राजपूत वकील , करन सिंह राजपूत , मनोज राजपूत , खेमचंद्र राजपूत , मुन्ना मोहाना समेत दर्जनों प्रधान और लोधी समाज के लोग उपस्थित रहे |

Leave a comment