
उरई 21 अप्रैल (सू०वि०)।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) उमेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन के पत्र एवं अपर परिवहन आयुक्त (स0सु0), उत्तर प्रदेश के पत्र द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में बस/ट्रक/टैम्पों/ टैक्सी/आॅटो/ई-रिक्शा चालकों को फर्स्ट रेसपान्डर तथा गुड सेमेरिटन की योजना के बारे में प्रशिक्षण दिया गया एवं स्कूली वाहनों के प्रति सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरुप चेकिंग की गयी। प्रशिक्षणोपरान्त प्रश्नकाल का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी वाहन चालकों द्वारा शहर के भीतर अथवा राजमार्ग पर वाहन चलाते समय आने वाली कठिनाइयों से संबंधित प्रश्न पूछे गये व सुझाव दिये गये तथा कार्यक्रम का समापन सड़क सुरक्षा शपथ दिलाकर किया गया।
अन्त में श्री सौरभ कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), श्री उमेश कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री अमित वर्मा, यात्रीकर अधिकारी व संजीत सिंह, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) द्वारा कार्यालय में चालक लाइसेंस के आवेदकों व फिटनेस कार्य हेतु आये वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा व कोविड-19 की जानकारी देते हुए जागरुक किया। उक्त कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।







Leave a comment