माधौगढ़-माधौगढ़ तहसील में तैनात तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति का कोंच तहसील स्थानांतरण होने पर माधौगढ़ तहसील में जालौन से आये तहसीलदार सुशील कुमार सिंह को तैनात किया गया है। नवांगतुक तहसीलदार ने चार्ज ग्रहण करते हुए बताया कि वह वर्ष 2011के बैच से है । मूलतः कानपुर देहात के रहने वाले वह सर्वप्रथम झांसी गरौठा की तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर आसीन रहे। वहीं प्रोन्नति के बाद जनपद बांदा में तहसीलदार पद पर तीन वर्ष तक आसीन रहे। स्थानांतरण जनपद जालौन में होने पर छः माह जालौन की तहसील में तहसीलदार पद पर आसीन रहे। उन्होंने एक ज़बाव में दो टूक कहा कि शासन प्रशासन की जनहितकारी/कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को लाभान्वित कराएंगें। वहीं कोई भी अंतिम पात्र लाभ से वंचित नहीं रहेगा। इसके अलावा न्यायालय सम्बंधित कोई परेशानी न होगी। बार और बेंच में समन्वय स्थापित कर वादी को न्याय देने का काम किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि उनके रहते कोई परेशानी न हो,पक्षपात किये बिना लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। इसके अलावा चार्ज लेते ही उन्होंने कार्यालय के स्टॉफ से परिचय और उपजिलाधिकारी पुष्करनाथ चौधरी से भेंट की।







Leave a comment