उरई । जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश के बाद मंगलवार को नदीगांव स्थित तालाब के आसपास से अतिक्रमण हटवाया गया। उपजिलाधिकारी कोंच कृष्ण कुमार, खंड विकास अधिकारी गौरव कुमार व एसएचओ गौरव सिंह की अगुवाई में जेसीबी मशीन से तालाब के इर्दगिर्द अतिक्रमण हटाने के बाद उसकी खोदाई की गई। अतिक्रमणकारियों को कार्रवाई के लिए भी चेताया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि तालाब के समीप ग्रामीणों ने अस्थाई टीन शैड लगाकर गायों को रखा था और तालाब में लगातार कूड़ा करकट डालकर उस तालाब को लगभग पूर दिया गया था, जिसके बाद व्याप्त अतिक्रमण को हटाकर उसकी खोदाई कर साफ-सफाई कराई गई है। साथ ही तालाबों के आसपास बैरीकेडिंग की व्यवस्था कर जागरुकता के लिए बोर्ड लगाए जाएंगे।
इसके अलावा प्रशासन की ओर से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि तालाब के आसपास अब गंदगी फैलाने व अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना भी वसूला जाएगा और दण्डित भी जाएगा | इसके लिए अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर नोटिस भिजवाए जा रहे हैं।
भूजल स्तर को सुधारने के लिए तालाबों की पुर्नस्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं।








Leave a comment