डीसीए के अंडर 19 ट्रायल संपन्न, 151 खिलाडियों ने भाग लिया

उरई | जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन ने   अंडर-19 के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों के बीच तीन दिवसीय सिलेक्शन मैच का समापन मंगलवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर हुआ जिसमें जोन के 151 खिलाडियों ने भाग लिया। सिलेक्शन मैच उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्याम बाबू की निगरानी में हुआ, डीसीए सचिव विकास कुमार ने बताया कि 19 वर्ग के खिलाडियों का मैच के प्रदर्शन को देखकर स्कोर शीट के अनुसार चयन किया जाएगा, ट्रायल में जिले की सभी रजिस्टर्ड एकेडमी की टीमों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ियों को यूपीसीए में होने वाले ट्रायल में शामिल किया जाएगा। इस दौरान संयुक्त सचिव विनय कुमार वरिष्ठ सदस्य शरद श्रीवास्तव, उदय वीर सिंह पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी के सचिव उत्तम कुमार, सिरोठिया क्रिकेट एकेडमी के सचिव अंशु , रूद्र क्रिकेट एकेडमी के सचिव प्रशांत कुमार, अशोक साहू जालौन और कमल सैनी कालपी मौजूद रहे।

Leave a comment