चार पहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर,एसडीएम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

माधौगढ़-बंगरा जालौन रोड पर नहर के आगे पुलिया के पास दो चार पहिया वाहन आपस में बुरी तरह टकरा गए। जिनमें 3 लोग घायल हो गए। घायलों को एसडीएम माधौगढ़ ने अपनी गाड़ी से जालौन अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार माधौगढ़ निवासी डॉ एलबी सिंह अपने चार पहिया वाहन से जालौन की तरफ जा रहे थे,तभी सामने से आ रही बैगन आर में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियां आगे से चकनाचूर हो गई,बल्कि बैगन आर खन्दक में पलट गई। उसी समय माधौगढ़ एसडीएम सौरभ पांडेय का वहां से निकलना हुआ तो उन्होंने तत्काल घायलों को अपनी गाड़ी से जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। बैगन आर में घायल दोनों युवकों की जानकारी नहीं हो सकी है। जबकि माधौगढ़ निवासी डॉ एलबी सिंह का फ़्रैक्चर हो गया है। जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave a comment