उरई। जालौन ताईक्वांडो के बच्चों को टाउन हाल पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मंे पहुंची जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कोरियन ब्लैक बेल्ट, कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र वितरित किये।
इस दौरान जालौन ताईक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सुधीर कुमार ने एसोसिएशन की रिपेार्ट पेश की। स्वागत अध्यक्ष काजल चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी का माल्यार्पण किया जबकि कोषाध्यक्ष खुशी याज्ञिक ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
हिमांशी राजे, उर्वशी द्विवेदी, रजत मिश्रा, नवनीत सिंह, उत्कर्ष द्विवेदी और विद्या अमित शर्मा को कोरिया ब्लैक बेल्ट, सृष्टि सोनी और उत्कर्ष सिंह राजावत को रेड ब्लैक बेल्ट, मेहद नंदनी को रेड बैल्ट, श्रेष्ठा गोयल को ब्लू वन बेल्ट, पवित्र बेदी, आराध्या बेदी, श्रेष्ठा सिंह, आर्यन उप्पल और नित्यम द्विवेदी को ग्रीन वन बेल्ट, देव महेश्वरी, वात्सल्य प्रताप सिंह, आराध्या यादव, तृषा, शौर्य सम्राट को ग्रीन बेल्ट व ईशू, अग्रिमा, यूविका सिंह, मिशिका सिंह, अरनव निरंजन, निवेदिता सिंह व राज्यवर्धन सिकरवार को येलो बेल्ट से नवाजा गया।
कार्यक्रम में वंश याज्ञिक, शौर्य गोयल, आध्या शक्ति चैहान, मोक्षका राजे, सृष्टि गुप्ता, सौरभ यादव ने फाइट का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन पर एसोसिएशन के सचिव सुधीर कुमार ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किये।








Leave a comment