आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गयी
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ 1 अगस्त को एक साथ देश भर के विद्यालयों में मनायेगा अमृत महोत्सव
उरई। बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से परिचित कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पूरे देश मे एक साथ 1 अगस्त को अमृत महोत्सव विद्यालयों में अमृत महोत्सव का आयोजन करेगा। यह जानकारी गूगल मीट पर ऑनलाइन आयोजित झाँसी मण्डल की समीक्षा बैठक के दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने दी। बैठक का संचालन प्राथमिक संवर्ग के प्रदेशीय मीडिया प्रमुख बृजेश श्रीवास्तव ने किया। प्रदेशीय संगठन मंत्री शिवशंकर सिंह ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भावी पीढी को इतिहास की विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर जनपद में न्याय पंचायत, ब्लाक एवं जिला स्तर पर विद्यालयों में अमृत महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रदेशीय महामंत्री भगवती सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन की विस्तृत रूप रेखा बताकर मंडल के तीनों जनपदों झाँसी, जालौन व ललितपुर में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला, ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर पर गठित की जाने टोलियों व तैयारी हेतु आयोजित बैठकों की जानकारी ली।
अंत मे मण्डल अध्यक्ष अरविंद तिवारी द्वारा कल्याण मंत्र के बाद बैठक के समापन की घोषणा की गयी।
बैठक में मण्डल महामंत्री गिरीश श्रीवास्तव, मण्डल संगठन मंत्री अवधेश पाण्डेय, जनपद जालौन से जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, जिला महामंत्री इलयास मंसूरी, जिला संगठन मंत्री तनवीर अहमद, जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार
जनपद ललितपुर से जिलाध्यक्ष रविकांत ताम्रकार, जिला महामंत्री हरभजन सिंह, जनपद झाँसी से जिलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, जिला महामंत्री विनय शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।








Leave a comment