यूपी के बजट में दलित कल्याण को ले कर बाजीगरी , अनुसूचित, जनजाति के बजट का सामान्य विकास योजनाओं के लिए डायवर्जन  

   उरई |  यूपी(योगी 2.0)सरकार ने विधानसभा में बजट 2022-23पेश किया, लेकिन इस बजट में दलितों,आदिवासियों केलिये क्या..? इसको लेकर दलित बजट समीक्षा व अनुसूचित जाति/ जनजाति उपयोजना(SCP-TSP)आवंटन एक अवलोकन व बजट विश्लेषण एवं मांगो को लेकर बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच, दलित आर्थिक अधिकार आन्दोलन द्वारा गणेशधाम में मीडिया संवाद/ प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया  !

    उत्तर प्रदेश सरकार का यह अब तक का सबसे बड़ा बजट 2022–23 आया है | एससीपी–टीएसपी के विशेष सन्दर्भ में बजट विश्लेषण को रखते हुए बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच के संयोजक/ संस्थापक – कुलदीप कुमार बौद्ध ने कहा कि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना  ने रु 615518.97 करोड़ का बजट पेश किया है, जिसमे कुल स्कीम बजट 279290.77करोड़ है ! जिसमें 39181.10 करोड़ रुपये की नई योजनायें सम्मिलित  हैं  ! 

इस वर्ष के बजट में अनुसूचित जाति के लिए SCबजट के अंतर्गत- 37575 करोड़ रूपये दिये गए  है, जिसमें कुल टारगेटिड स्कीम में 9847 करोड़ व नॉन टारगेटिड स्कीम में 27728 करोड़ रुपये जारी किया है ! इस साल के बजट में 138 स्कीमों में 2806.14 करोड़ रूपये का सीधा डायवर्जन किया गया है जिससे दलितों को सीधे तौर पर कोई लाभ नहीं मिलता है,जैसे- राज्य/प्रमुख/अन्य जिला मार्गों के कार्यों हेतु 403.79 करोड़, उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड को वितरण नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण हेतु अंशपूंजी में 300 करोड़, उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन 175 करोड़, रेलवे अधोगामी सेतु निर्माण 168.68 करोड़,मेडिकल कालेज उरई 79.20 करोड़, यह सीधे तौर और एससीपी/टीएसपी गाइड लाईन का उल्लंघन है, इस आबंटन  से कई दलित परिवारों का सशक्तिकरण किया जा सकता था ! वही इस साल के बजट में कई स्कीमें अच्छी है जो सीधे तौर पर दलितों को लाभ पहुचाती हैं  लेकिन उसमे बजट बहुत ही कम दिया गया है, जैसा स्कॉलरशिप व छात्रावास स्कीम इत्यादि!

      एससीपी – टीएसपी गाइड लाइन पिछले 41 सालों से आई है | उसका हिसाब लायेंगे तो बहुत बड़ा आंकड़ा सामने आयेगा? पिछले साल प्रदेश के लोग कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को झेलकर आये है, जिसका प्रभाव सबसे ज्यादा दलित व वंचित  समुदाय पर ही पडा  है, यदि ऐसे में अगर इस वर्ष ही गाइड लाइन के हिसाब से पैसा दलितों के लिए दिया गया होता तो कम से कम 1 लाख से ज्यादा दलित भूमिहीन परिवारों को जमीन खरीद कर  दी जा सकती थी |  लाखों दलित युवाओं को रोजगार दिया जा सकता था | लाखो दलित स्टूडेंट को स्कालरशिप देकर उनकी पढाई जारी रखी जा  सकती थी ,मैला ढ़ोने बाले परिवारों का स्थाई पुनर्वासन हो सकता था , बुंदेलखंड जैसे क्षेत्र को मास्टर प्लान के तहत सूखा  मुक्त किया जा सकता था ? अभी टीम द्वारा  यह प्राथमिक बजट विश्लेषण  किया गया है | विस्तृत व विभागवार एवं योजना  वार  बजट का विश्लेषण कर जल्द ही सभी के सामने लाया जायेगा व विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक लीडरों के साथ संवाद व परिचर्चा की जायेगी और उस पर पैरवी की जाएगी !

  यूपी बजट 2022-23 पर टिप्पणी करते हुए मंच के साथी – रिहाना मंसूरी ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास की सिर्फ बातें ही करती है | बजट उस हिसाब से नहीं देती है | महिलाओं के लिए बड़े बड़े वादे करती है लेकिन बजट में दलित महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं है, मधु अनुरागी ने कहा कि महिलाओं व लड़कियों के लिए और फोकस स्कीम बनानी चाहिये, जितेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि बुंदेलखंड आपदा ग्रसित क्षेत्र है | बजट में उस पर ज्यादा फोकस व स्कीमें बनानी चाहिए,नंदकुमार बौद्ध ने पलायन कर गये मजदूरों के कल्याण के लिए बजट की बात कही वही स्टूडेंट लीडर सचिन, रश्मि ने बजट व छात्रवृत्ति के बारे में बात कही !  

उपस्थिति    कुलदीप कुमार बौद्ध, मधु अनुरागी, रिहाना मंसूरी, जितेन्द्र गौतम, एड. रश्मि वर्मा, सचिन चौधरी, नंदकुमार बौद्ध ,प्रदीप   

उ.प्र.2022–23 बजट व (दलित बजट हाईलाईटस) : –  

·         उत्तर प्रदेश सरकार का सत्र 2022–23 का कुल बजट – 615518.97 करोड़

·         वित्तमंत्री जी बजट स्पीच के अनुसार यूपी सरकार का कुल स्कीम(योजना)बजट – 279290.77 करोड़ है जिसमें 39181.10 करोड़ रुपये की नई योजनायें सम्मलित है !

·         अनुसूचित जाति के लिए SCC के अंतर्गत जारी बजट – 37575 करोड़

·         एससीपी/टीएसपी गाइड लाईन के हिसाब इस साल के यूपी बजट में SC को 20.70% के हिसाब से 57813 करोड़ रूपये मिलना चाहिये था लेकिन सिर्फ 13.45% यानी की 37575 करोड़ रूपये ही दिया है, इस हिसाब से इस साल के बजट में 7.3% यानी की 20238 करोड़ रूपये कम दिए है !

·         इस वर्ष के बजट में अनुसूचित जाति के लिए SCबजट के अंतर्गत- 37575 करोड़ रूपये दिये है, जिसमें कुल टारगेटिड स्कीम में 9847 करोड़ दिया है जबकि नॉन टारगेटिड स्कीम में 27728 करोड़ रुपये दिया है

·         इस साल के बजट में 138 स्कीमों में 2806.14 करोड़ रूपये का सीधा डायवर्जन किया गया है जिससे दलितों को सीधे तौर पर कोई लाभ नहीं मिलता है,जैसे- राज्य/प्रमुख/अन्य जिला मार्गों के कार्यों हेतु 403.79 करोड़, उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड को वितरण नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण हेतु अंशपूंजी में 300 करोड़, उत्तर प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन 175 करोड़, रेलवे अधोगामी सेतु निर्माण 168.68 करोड़,मेडिकल कालेज उरई 79.20 करोड़,

·         इस साल के बजट में बहुत ही कम सकीम ऐसे है जिनसे दलितों को सीधा लाभ पहुंचेगा !

·         सरकार की कुछ अच्छी स्कीम जिसके लिए धन्यवाद लेकिन उनमे बजट बहुत ही कम दिया गया है !  

हमारी माँग है:

1.       उत्तर प्रदेश में भी कर्नाटका,तेलंगाना,आंध्राप्रदेश की तरह अनुसूचित जाति घटक और अनुसूचित जनजाति घटक को कानून बनाया जाये !

2.       इस वर्ष 2022-23 के बजट की धनराशी को जो दुसरे मदों में डायवर्जन की गई है उसे वापस किया जाये

3.       दलितों के सीधे विकास के लिए योजनायें बने जाये जिससे दलितों का सीधा विकास हो ! व एस.सी.पी./टी.एस.पी. गाईड लाइन का पूर्णतया अनुपालन किया जाये !

Table-1: Budget for Scheduled Caste  & Scheduled Tribe in FY 2022-23 BE
                                                                                                           (In Rs. Crore)
  SCST
aTotal budget of the State                     615,519                  615,519
bTotal Scheme Budget                     279,291                  279,291
cTotal Due – SC budget at 20.7%  & ST budget at 0.60%20.70%0.60%
dTotal Due Allocation                        57,813                       1,676
eAllocation (BE) under SC & ST Budget                        37,575                       2,109
f% of allocation of f = e % of b13.450.76
gGap at Allocation (d-e)20,238-434
hTargeted Scheme allocation                          9,847 
iNon-Targeted Scheme allocation                        27,728 
jTotal Gaps in Scheme allocation (g+i)                        47,966 
k% of Targeted schemes3.530.00
l% of Non-Targeted Scheme9.930.00
    
  SC AllocationST Allocation
 Targeted Schemes allocation9847.290.00
 Non-Targeted Schemes Allocation27727.710.00
 Gaps at Allocation stage (g)

Leave a comment