प्रगतिशील बुन्देली समाज ने अंशुमान दीक्षित को बनाया जिलाध्यक्ष

 

उरई | प्रगतिशील बुन्देली समाज की बैठक रविवार को अंशुमान दीक्षित एडवोकेट के तुलसी विहार स्थित निज निवास पर शोभाराम तिवारी जी प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में सम्पन हुई।

इस बैठक में प्रगतिशील बुन्देली समाज के सदस्यों द्वारा  जिलाध्यक्ष जनपद जालौन के रूप में अंशुमान दीक्षित एडवोकेट का सर्वसम्मति से मनोयन किया गया एवम बुन्देली समाज के की  कार्यकारिणी के गठन  के लिए नए जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया गया ।

अविनाश त्रिपाठी प्रदेश अध्य्क्ष   ने इस अवसर पर  कहा कि बुन्देलखंड एक्सप्रेस ट्रेन का नाम बदलना बुन्देलखण्डी संस्कृति की गरिमा का हनन है |  सरकार को बुंदेलखंड के गौरव के इतिहास का शायद पता नही है | नहीं  तो वह ऐसे हिमाकत कभी नही करती। भिंड मध्य प्रदेश की  सांसद संध्या राय के नाम बदलने के प्रस्ताव को बुंदेलखंड की जनता स्वीकार नही करेगी |  इसका विरोध किया जाएगा।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अंशुमान दीक्षित ने बुंदेलखंड ट्रेन के नाम को बदलने के लिये सरकार को आगाह किया कि बुंदेलखंड के अस्तित्व से न खेले नहीं  तो बुंदलखंड की जनता आने वाले चुनाव में सबक सिखायेगी।

उन्होंने कहा कि इतनी ट्रेन हैं तो इसी ट्रेन का नाम बदलने की मंशा कुछ और है | इसमें उन लोगों की साजिश है  जो नहीं  चाहते कि बुंदेलखंड राज्य का निर्माण हो। बुंदेलखंड की नदियों का लगातार दोहन जारी है और इनमें अंधाधुंध  खनन की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं । बुंदलेखंड की जनता पानी के लिए हाहाकार  कर रही है। वर्तमान में  ओले बरसने  की वजह से फसल बर्बाद हो गई है और सरकार यहाँ के  किसानों को रियायत देने की जगह नाम बदलने में लगी हुई है। सरकार चेत जाए नहीं  तो आने वाले चुनाव में बुंदेलखंड की जनता उसे  सबक सिखायेगी ।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अंशुमान दीक्षित ने सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया एवम संगठन को नई दिशा एवम बुंदेलखंड राज्य के निर्माण के लिए कृत संकल्प को दोहराया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रगतिशील बुन्देली समाज के प्रबल प्रताप सिंह(प्रदेश महासचिव), अवनीश त्रिपाठी (प्रदेश अध्य्क्ष ), शोभा राम तिवारी(जिला अध्यक्ष हमीरपुर), ललित निरंजन , उमाशंकर तिवारी उपस्थित रहे |

Leave a comment