यवनॉन  व मुगलों की तलवार के डर से जिन्होंने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था यदि वे हमारे मुस्लिम भाई फिर से हिन्दू धर्म में  आयेगे तो उनका स्वागत

-मंत्री भानु प्रताप वर्मा

 संत समाज घर वापसी करने वाले सभी मुस्लिम परिवारों का करेगा स्वागत

उरई | यवनों  और मुगलों की तलवार के डर से जिन हमारे भाइयों ने इस्लाम  स्वीकार कर लिया था, यदि वे अपने परिवार के साथ घर वापसी  करना चाहते हैं  तो संत समाज उनका स्वागत करेगा ।

 यह विचार केन्द्र सरकार के राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने व्यक्त किए। वह गुरुवार को  प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उरई स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में  पत्रकारों  से वार्ता कर रहे थे।  श्री वर्मा ने कहा कि किसी घर में जब सशस्त्र डकैत घुस आते हैं  तो फिर पूरे परिवार की इज्जत और संपत्ति उन्हीं दस्यु सरगना के हाथों में होती है। वे चाहे इज्जत लूटे,  चाहे धन | इसी तरह इस देश में यवनों और मुगलों ने आक्रमण किया और छोटे छोटे राज्यों को जीतने के बाद देश पर  कब्जा किया |  इस दौरान उन्होंने मजबूर हिंदू परिवारों को तलवार की नोक पर मुस्लिम बनने को मजबूर किया।

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वे वर्ष में यह स्थिति आई है। यदि हमारे मुस्लिम भाई जिनके पूर्वजों ने मजबूरी में हिंदू धर्म छोड़ कर  इस्लाम  ग्रहण किया था वह अगर फिर से अपनी घर वापसी करना चाहते हैं  तो संत समाज और पूरा हिंदू समाज उनका स्वागत करेगा। एक सवाल के जबाव में श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में यह ताकत थी और इच्छा शक्ति थी कि कश्मीर से धारा 370 और 35 अ हटा दी गयी ।

एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि कश्मीर में जिस तरह वर्ष 1989 और 1990 में कश्मीरी पंडि़तों को कश्मीर से पलायन करने को मजबूर किया गयाउनकी हत्याएं की गई। वह बहुत दुखद है। सरकार कश्मीरी पंडि़तों के पुर्नवास में लगी हुई है। यह पूंछे जाने पर आज भी कश्मीर में आंतकवादी हिंदुओं की  टारगेट किलिंग कर रह है इस पर श्री वर्मा ने कहा कि आंतकवादियों को देश की सेना और पुलिस घेर कर मार रही है। कश्मीर में हम आंतकवाद को जड़ से समाप्त करके रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 8 साल के शासन में भारत की साख बढ़ी है। वही मोदी सरकार ने अपने शासन के पांच प्रमुख मंत्र बनाए हैं । इनमें सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार तथा दृढ़ इच्छा शक्ति इन पांच आधारों पर हमने संकल्प से सिद्धि को जारी कर रखा है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया में कोविड महामारी को लेकर हाहाकार मचा हुआ था तब भारत ने स्वदेशी दो सौ करोड़ वैक्सीन बनाकर दुनिया को आश्चर्य में डाल दिया था। भारत दुनिया का एक मात्र देश है जिसने कोविड के संकट काल में दुनिया के दो दर्जन से अधिक  देशों को वैक्सीन जरूरी दवाएं और मेडिकल उपकरण दिए थे। जन-धन योजना के माध्यम से 45 करोड़ 21 लाख खाते जीरो बैलेंस में खुलवाए गए। उस समय विरोधियों ने इसका मजाक उडाया था लेकिन आज उन्हीं खातों की बदौलत मोदी सरकार जो रुपये भेजती है वह सीधे उनके खाते में पहुंचता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में  किसानों,  महिलाओं,  श्रृमिकों को सरकार ने  सीधे मदद पहुंचाई क्योकि जनधन के कारण बिचौलियों का खेल खत्म हो गया है । उन्होंने कहा कि चाहे तीन तलाक का मामला हो , चाहे 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त खाद्यान देने का मामला हो,  मोदी सरकार ने गरीबों की हर तरह ले मदद की।

उन्होंने कहा कि आज देश में एक देश एक राशन कार्ड जैसी योजना से गरीबों को बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिय़ा के माध्यम से युवाओं के लिए वरदान साबित हुआ है। आज देश में लाखों लोगों को नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना में 9 करोड़ लोगों  को लाभ हुआ है  जबकि आयुष्मान योजना में 3 करोड़ से अधिक लोग इसका लाभ ले चुके हैं । इसमें 5 लाख के इलाज की मुफ्त योजना है। इसी तरह दो करोड़ 39 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिल चुके हैं ।

फसल बीमा के तहत 35 सौ करोड़ किसानों को उपलब्ध कराई गई है। यूपी में योगी की सरकार  विकास के मामले में पहले स्थान पर आ गई है। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा , माधौंगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ,  भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र यादव, अग्निवेश चतुर्वेदी, शक्ति गहोई, मनोज यादव , रविद्र प्रताप सिंह प्रमुख रुप से मौजूद थे |

Leave a comment