उरई | बृज कुँवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में छात्र/छात्राओं का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। छात्र देवांश त्रिपाठी ने 97 प्रतिशत लाकर जिले में कीर्तिमान स्थापित किया। देवांश त्रिपाठी के गणित में 96, विज्ञान में 100, सामाजिक विज्ञान में 99, अंग्रेजी में 99 और हिन्दी में 91 प्राप्त किये । विद्यालय में कुल 334 छात्र/छात्राएँ हाईस्कूल की परीक्षा मे सम्मिलित हुए थे जिसमें 95 छात्र/छात्राओं ने 98% से 90% के बीच, 138 छात्र/छात्राओं ने 90% से 80% के बीच, 81 छात्र/छात्राओं ने 80% से 70% के बीच, शेष छात्र/छात्राओ ने 70% से 60% के बीच अंक प्राप्त किए। विगत 15 वर्षां से विद्यालय का परीक्षा परिणाम जिलेमें सर्वोपरि रहा है। देवांश त्रिपाठी 97%, ओम त्रिपाठी 95.8%, आयुष कुशवाहा 95.6%, आकाश श्रीवास्तव 94.6% , विवेक कुशवाहा 94.2% , हार्दिक पटेल 94.2% , ओम राजावत 94% , शिखर यादव 93.2% , साहिल सलोनिया 93% , मयूरी सिंह 92.6% , मानवी गुप्ता 92.6% , कनिष्ठ देव सिंह 92.6% , अर्जित सिंह 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
विद्यालय के अध्यक्ष राधेश्याम निगौतिया , चैयरमेन सुविधा इटौरिया, प्रबंधक ई0 अजय इटौरिया, प्रधानाचार्या सीमा श्रीखण्डे , उपप्रधानाचार्य आशीष तिवारी और राजेश कुमार श्रीवास ने छात्र/छात्राओं की खूब पीठ थपथपाई एवं शुभकामनायें दी।








Leave a comment