सीबीएसई इण्टर परीक्षा 2022 के परिणाम में बीकेडी एल्ड्रिच के छात्र अनुराग सिंह ने बुन्देलखण्ड भर में किया टाप

उरई | झाँसी रोड स्थित बृज कुँवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में 12th CBSE के परीक्षा परिणाम में छात्र/छात्राओं ने परचम फहराया जिसमे साइंस स्ट्रीम में  विद्यालय के छात्र अनुराग ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बुंदेलखंड भर में प्रथम स्थान पर अस्पना परचम लहरा डाला |  वही छात्राओ में  विद्यालय की मान्या गुप्ता 96.6 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं अंश शुक्ला 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान रहीं । अनुराग सिंह ने  अंग्रजी में 99फिजिक्स 99, कैमिस्ट्री  99, मैथ मे 100 , शारीरिक शिक्षा में  100 अंक प्राप्त कर जिले में  सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया।

अनुराग बचपन से ही लगनशील एवं होनहार छात्र रहा है । अनुराग ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा मे अब्बल अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था और उसी कीर्ति को बनाये रखते हुए अनुराग ने न सिर्फ जिले का बल्कि बुन्देलखण्ड मे सर्वोच्च  अंक प्राप्त कर पिछले वर्षों  का रिकार्ड तोडा। अनुराग के पिता श्री चंदन सिंह बीएसएफ मे कार्यरत हैं एवं माता श्रीमती अर्चना सिंह गृहणी हैं । विद्यालय मीईएन  साइंस स्ट्रीम एवं कोमर्स स्ट्रीम मे 277 छात्र छात्राएँ इण्टर की परीक्षा मे सम्मिलित हुए थे जिसमें 45 छात्रों ने 99.4% से 90% के बीच अंक प्राप्त किए। 78 छात्र/छात्राओं ने 80% से 90% के बीच मे अंक प्राप्त किए। 59 छात्र/छात्राओं ने 70 से 80% के बीच मे अंक प्राप्त किए। शेष छात्र/छात्राओं ने 60% से 70% के बीच अंक हासिल किए। विद्यालय की छात्र/छात्राओं में सर्वश्रेष्ठ अंक छात्र अनुराग सिंह ने 99.4, मान्या गुप्ता 96.6 , अंश शुक्ला 96.2, गरिमा सिंह 96 , मानवेन्द्र 95.8 छवि गुप्ता 95.4 , गोरी सोनी ने  95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। 

विद्यालय के अध्यक्ष राधेश्याम निगौतिया , चैयरमेन श्रीमती सुविधा इटौरिया, प्रबंधक ई0 अजय इटौरिया, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखण्डे , उपप्रधानाचार्य आशीष तिवारी और राजेश  सिंह ने छात्र/छात्राओं की खूब पीठ थपथपाई एवं शुभकामनायें दी। प्रबंधक ई0 अजय इटौरिया ने छात्र/छात्राओं को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हम कामना करते है कि यह बच्चे  जिले का नाम रोशन करेगें । इस अवसर पर प्रधानाचार्या सीमा श्रीखण्डे ने कहा कि विद्यालय परिवार ने हमेशा शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दिया तो छात्र/छात्राओं को सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक सामाजिक और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। संगीत का क्षेत्र हो, शारीरिक का क्षेत्र हो या कला का, विद्यालय की छात्र/छात्राओं ने हर हुनर में प्रवीणता दिखाई है । इसमें अभिभावकों  का सहयोग हम नही भुला सकते, शिक्षकों की मेहनत भी खूब रंग लायी।

Leave a comment