उरई. विनायक एकेडमी के होनहार छात्र सुब्रत माहेश्वरी ने आज घोषित सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में कामर्स संकाय में जिला टॉप कर अपनी प्रतिभा का डंका बजा डाला.
सुब्रत व्यापारी नेता मनोज माहेश्वरी के सुपुत्र हैँ. मनोज माहेश्वरी ने बताया कि सुब्रत शुरू से ही पढ़ने में बहुत लगनशील और प्रतिभाशाली है. उसे परिणाम घोषित होने के पहले ही विश्वास था कि वह अब्बल आएगा. उन्होंने कहा कि पूरा परिवार उसकी उपलब्धि पर नाज कर रहा है.सुब्रत के पितामाह राजेंद्र माहेश्वरी ने कहा कि वे भी अपने पौत्र के प्रदर्शन से बेहद खुश हैँ








Leave a comment