थाना माधौगढ़ में तैनात सिपाही की फिरोजाबाद में सड़क हादसे में मौत

माधौगढ़-कोतवाली माधौगढ़ में तैनात सिपाही के साथ दुखद घटना हो गई। 5 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था,तभी सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार सहित कोतवाली माधौगढ़ में भी लोग स्तब्ध! हैं।

कांस्टेबल जितेंद्र कुमार चौधरी( 42) पुत्र जगबीर सिंह निवासी मथुरा थाना से 17 तारीख को 5 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था। तभी फिरोजाबाद जनपद के मक्खनपुर थाना की सीमा में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। नाजुक हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना परिजनों को और कोतवाली दी गई। कांस्टेबल आर्मी से रिटायर होकर 3 जून 2021 को पुलिस में भर्ती हुआ था। सिपाही के 17 साल का बेटा पीयूष और 21 साल की बेटी ईशिका है। घटना के बाद से बेटा बेटी और पत्नी कुसुम सदमे में है। अचानक हुई इस घटना ने पूरे घर को दुखी कर दिया। वही माधौगढ़ कोतवाली में इंस्पेक्टर विमलेश कुमार ने कहा सिपाही बहुत अनुशासित और काम के प्रति सजग था। स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद वह 5 दिन की छुट्टी लेकर घर गया था लेकिन यह किसी को अंदाजा नहीं था कि इतनी बड़ी घटना घट सकती है। इस घटना से थाना में सभी व्यथित! हैं।

Leave a comment