बीएससी छात्रा खुशबू को मिलेगा लता मंगेशकर पुरस्कार

•••••••••••••••••

लता के जन्म दिवस पर आयोजित समारोह में दिया जाएगा ये पुरस्कार

•••••••••••••••••

अरविंद माधुरी तिवारी महाविद्यालय में हुई थी इस पुरस्कार की घोषणा

••••••••••••

उरई । देश की भारत रत्न और स्वर कोकिला के नाम पर घोषित ‘लता मंगेशकर पुरस्कार’ की पहली हकदार बीएससी की स्टूडेंट खुशबू पाल बनी हैं। लता के निधन पर अरविंद माधुरी तिवारी महाविद्यालय में आयोजित श्रद्धाजंलि समारोह में स्वर कोकिला के नाम पर पुरस्कार और पुस्तकालय खोलने की घोषणा हुई थी। 

अरविंद माधुरी तिवारी महाविद्यालय की प्रबंधक नम्रता तिवारी दीक्षित और प्रबंध निदेशक सुदामा दीक्षित ने संयुक्त रूप से जानकारी दी । उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर देश की वह शख्सियत थीं, जिनको हम किसी न किसी रूप में याद रखना चाहते हैं। इसी भावना के तहत लता जी के नाम पर पुरस्कार की घोषणा हुई। पुस्तकालय भी जल्द सबके सामने होगा। 

28 सितंबर को जब ‘सरस्वती पुत्री’ का जन्म दिवस है उसी दिन कॉलेज में समारोह होगा , जिसमें बीएससी की छात्रा खुशबू पाल को सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत छात्रा को सम्मान पत्र के साथ 2100 रुपये की नकद धनराशि मिलेगी।

खुशबूका चयन कॉलेज की ओर से किया गया। इसके तहत अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, आचरण और कर्तव्यनिष्ठा को आंका गया। इन गुणों के आधार पर आटा की खुशबू ने बाजी मार ली। वह लता मंगेशकर पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पहली छात्रा बनेगी।  सभी की ओर से उसे बधाई मिली।

Leave a comment