महिला समूहो द्वारा तैयार उत्पादो की होगी ऑनलाइन बिक्री, सहकार भारती के कार्यक्रम में राज्य की मंत्री का ऐलान


गाजियाबाद। महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिये वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में महिलाओ को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर आर्थिक रूप से स्वाबलंबी बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।
यह बात उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने यहा राम चमेली विश्वास बालिका महाविद्यालय के सभागार ने सहकार भारती के तत्वावधान में आयोजित महिला सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किये।
अपने सम्बोधन में उन्होने बताया कि महिलाओ के समूह द्वारा तैयार उत्पादो की ऑनलाइन बिक्री की व्यवस्था की जा रही है। जिससे बिक्री बढ़ाकर समूहो को अधिक लाभ दिलाया जा सके। उन्होने बताया कि ब्लॉक स्तर पर सरकारी कार्यालयो में समूह की महिलओ द्वारा प्रेरणा कैटीन के संचालन के आदेश जारी किये गये है। इनके लिये विद्युत सखी योजना को अन्तिम रूप दिया जा रहा है।
इस अवसर पर सहकार भारती के राज्यकीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने कहा की उनकी संस्था महिलाओ के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का कार्य कर रही है। सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री के डॉ0 प्रवीण सिंह जादौन ने आये हुये सभी अतिथियो को स्वागत किया और कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलो में उनकी संस्था शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाओ को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम को गाजियाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और जिला सहकारी बैंक बुलन्दशहर के सभापति डी0 के0 शर्मा, खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष अनिल सिंह, एस0 एच0 जी0 प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सहसयोजक राजेश शर्मा, सहकार भारती की प्रदेश महिला प्रमुख शारदा सिंह, एस0 एच0 जी0 प्रकोष्ठ की प्रमुख मीनाक्षी राय ने भी सम्बोधित किया।

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने  सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली रामपुर की शकुंतला वर्मा , झांसी की वंदना दीक्षित को सम्मानित किया । महिला सम्मेलन में सहकार भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंह  ,एसएचजी प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक शारदा सिंह जादौन , रामवीर सिंह , उपभोक्ता सहकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश  सह संयोजक अमित रंजन , प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सह संयोजक अखंड प्रताप सिंह,  नीरज श्रीवास्तव,  सह महिला प्रमुख सावित्री राय ,  विभाग संयोजक तारकेश्वर भारद्वाज  , विभाग संयोजक अजीत प्रताप सिंह,  सह संयोजक  सुखवीर सिंह  अयोध्या , विभाग संयोजक डा ओम प्रकाश त्रिपाठी,  झांसी सह संयोजक प्रवीण  भार्गव , जिलाध्यक्ष डा नरेंद्र तेवतिया  , महानगर अध्यक्ष  अनुराग राय , संजय चौहान,  प्रशांत सिददू,  अर्पित चौधरी , अंकुर तोमर,  डा सुधांशु चौधरी ,    रेखा यादव रामपुर , डिंपल गौड़  बरेली,  सर्वेश यादव मुरादाबाद, प्रियका त्यागी संभल, अलका चौधरी बिजनौर आदि ने विशेष रूप से सम्मलेन में प्रतिभाग किया | 

Leave a comment