उरई,,सारी दुनियाँ को अम्न ओ शांति का सन्देश देने वाले पैग़म्बरे इस्लाम मुहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अंजुमन फिदायाने रसूल के ज़ेरे एहतमाम क़ादरी चौराहा बज़रिया से सदर जुलूसे मुहम्मदी इमाम फ़िरोज़ रहमानी ने तिलावते क़ुरआन के बाद सज्जादा नशीन हज़रत मारूफ मियाँ गंजमुरादाबाद ने अम्न ओ खैरियत की दुआ के साथ जुलूसे मुहम्मदी को आगे बढ़ाया
जुलूस में हज़ारों अकीदतमंद सरों पर टोपियाँ लगाए हाथों में इस्लामी परचम लिए पूरे जोशो खरोश के साथ कतारबद्ध हो नबी का गुणगान करते हुए चल रहे थे जुलूस में बड़े बुजुर्ग घोड़ों पर तो शहर के तमाम मदरसों के बच्चे रंगीन पोशाकों में नाते नबी पढ़ते हुए चल रहे थे जुलूसे मुहम्मदी अपने तयशुदा मार्गों से आगे बढ़ता रहा उन रास्तों पर जगह जगह हिन्दू और मुस्लिम भाईयों ने मिलकर पुष्प वर्षा की स्टाल लगा कर चाय शर्बत और मिष्ठान खिलाकर जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया और गले मिलकर मुबारकबाद दी स्वागत किया जुलूस को कमांड करने के लिए राज़ीउर्रह्मान कुंकु,इसरार खान साहब,शफीकुर्रहमान कशफी,रिहान सिद्दीकी,हाजी शफीक,नबीउद्दीन,रज्जाक कामरेड,शम्मी शेरा,नुरमुहम्मद मंसूरी,राजू मंसूरी,साजिद,इबादत अली सानू,हाथों झंडी लेकर जुलूस कतारबध्द आगे बढाते रहे घंटाघर छुट्टन चाट वालों की से होता हुआ जुलूस भगत सिंह चौराहे पर पहुँचा इसी दौरान सरपरस्त जुलूसे मुहम्मदी सदर इमाम जमील अहमद कादरी ,संयोजक शहर इमाम मंजूर साहब,क़ारी शम्सुल कमर साहब ने कहा मुहम्मद साहब ने पूरी दुनियां को प्यार मुहब्ब्त का जो सन्देश दिया है हम सबको मिलकर उस पर चलना चाहिए और अपने वतन से मुहब्ब्त की हिदायत भी हमें पैग़म्बरे इस्लाम ने दी हम सबको उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए हाफिज़ जब्बार,शहर क़ाज़ी शकील बेग हाफिज़ यूसुफ साहब ने फरमाया की प्यारे आक़ा मुहम्मद साहब ने फरमाया की हमारा मुल्क हिन्दुतान वह जगह है जहां से मुहब्ब्त की खुशबू आती है हम सबको ऐसे ही मिलजुल कर अम्न ओ मुहब्ब्त का पैगाम देना चाहिए वहीं क़ारी रियाज़ पेश इमाम अज़ीज़ हाफिज इमरान हाफिज़ जुनैद हाफिज़ अनवार हाफिज़ इमरान हाफिज़ शेख मुहम्मद क़ारी अब्दुल कुद्दुस क़ारी। इरफान हाफिज़ शाहिद,मंजूर अहमद एडवोकेट,नासिरुद्दीन एडवोकेट,शुजा उद्दीन,नफीस अहमद यूसुफ अंसारी,सहित सभी पेश इमाम दरूदो सलाम और नाते नबी गुनगुनाते हुए चल रहे थे जुलूसे मुहम्मदी में शहर की अंजुमन मदरसा बरकाते मुहम्मदिया मदरसा गरीब नवाज़ रज़ाये मुस्तफा कमेटी मदरसा बघौरा सहित कई जगह के बच्चों और नौजवानों ने शिरकत की जुलूसे मुहम्मदी में तमाम राजनैतिक दलों के और शहर के सभी धर्मों के लोगों ने शिरकत की और जुलूस में शामिल लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी








Leave a comment