कर्मचारियों ने फूंका संघर्ष का बिगुल, राज्य कर्मचारी संयुक्त समिति के तत्वावधान में सात नवम्बर को कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय विशाल धरना


उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पुरानी पेंशन बहाली, आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील रसोईया, मनरेगा कर्मी आदि संविदा कर्मचारियों के मानदेय को सुसंगत बनाने, सरकारी विभागों में आउट सोर्सिंग रोकने आदि ज्वलंत मांगों को लेकर संहर्ष का बिगुल बजाने का फैसला कर लिया है।
परिषद की बैठक अध्यक्ष गुलाब सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन मंत्री हरीश कुमार राठौर ने किया। बैठक में कार्यवाहक अघ्यक्ष हरीराम ओमरे, हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार, संजीव यादव, राम बिहारी वर्मा, नौशाद अली, हरीशंकर, अजय कुमार, शिवाधार यादव, रेखा स्वर्णकार, शिवराम सिंह, रामप्रसाद, प्रभाकर गोस्वामी, ताजउद्दीन खान, अनिल कुमार राजपूत, मान सिंह यादव, कमला देवी, प्रेम साहू, चन्द्रशेखर आजाद, गनपत, बालेन्द्र आदि कर्मचारी नेताओं ने हुंकार भरी।
अध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि प्रांतीय आवाहन पर आंदोलन के प्रथम चरण में जिले के सभी शासकीय एवं संविदा कर्मी सात नवम्बर को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट प्रांगण में अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यानाकर्षित करने के लिए एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे जिसे कर्मचारी साथी ज्यादा से ज्यादा कामयाब बनायें।

Leave a comment