उरई | जय मातेश्वरी समिति के तत्वाधान में समिति के संस्थापक स्वर्गीय पंडित शिवराम दीक्षित व स्वर्गीय राजेंद्र सिंह जादौन की स्मृति में गत दिनों दीपावली के उपलक्ष्य में माहिल तालाब पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित यज्ञ दत्त त्रिपाठी, मुख्य अतिथि राम प्रकाश द्विवेदी , समिति के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित एवं अवनींद्र सिंह जादौन ने मां सरस्वती का पूजन के बाद स्वर्गीय पंडित शिवराम दीक्षित व राजेंद्र सिंह जादौन के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया | इस अवसर पर स्वर्गीय शिवराम दीक्षित के पुत्र ने अपनी बाबा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित यज्ञ त्रिपाठी, मुख्य अतिथि राम प्रकाश द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय , शिक्षक नेता अशोक राठौर , डॉ अंकुर शुक्ला ने सभी कवियों को माल्यार्पण व बेच लगाकर सम्मानित किया|
समिति के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित व संरक्षक अवनींद्र सिंह ने कार्यक्रम में समाजसेवी चिकित्सक डॉ अखंड प्रताप को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया | कवि सम्मेलन की शुरुआत रुचि बाजपेई ने सरस्वती वंदना पढ़कर की | कोंच से आए गीतकार संजीव सरस ने ले चलो यादों में सही मेरे साथ तो है पढ़ कर श्रोताओं का मन मोह लिया | मोंठ से आई श्रीमती रजनी मिश्रा ने इस धरा की करूं अर्चना बंदना ऐसा मैंने पाया कभी ना आनंद यहां पर सूना कर खूब तालियां बटोरीं | बामोर से आये हरनाथ सिंह ने भी श्रोताओं की वाही वाही लूटी | आशुतोष शर्मा की कविता ने श्रोताओं में जोश भर दिया | डॉ अनूप भदौरिया, मशहूर शायर शफीक उर रहमान कश्फी , प्रिया श्रीवास्तव , सिद्धार्थ त्रिपाठी , कुलदीप चतुर्वेदी , वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, वीरेंद्र तिवारी ने भी अपने काव्य पाठ से समां बाँध दिया | कार्यक्रम का संचालन कर रहे भिंड से आए हास्य कवि सुनील त्रिपाठी निराला ने बारे दद्दा बा बा रे दद्दा सुना कर दर्शकों को खूब हंसाया | अंत में समिति के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे पिता ने मुझे इस समिति की जिम्मेदारी दी है जिसे मैं पूरे जीवन भर निर्वाह करूंगा और समाज के अच्छे लोगों को सम्मानित करता रहूंगा | इस मौके पर संरक्षक अशोक गुप्ता महाबली , महेश द्विवेदी सर , विनय पाठक , बबलू शर्मा , गोपाल जी मिश्रा , भारत सिंह , बल्लू शर्मा और कई सैकड़ा दर्शकों ने इकवि सम्मेलन का आनंद उठाया |








Leave a comment