महिला सुरक्षा विशेष दल की टीमों ने अराजक हरकतों को लेकर हेल्प लाइन नम्बरों से लड़कियों को अवगत कराया एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में अभियान

महिला सुरक्षा विशेष दल की टीमों ने अराजक हरकतों को लेकर हेल्प लाइन नम्बरों से लड़कियों को अवगत कराया एसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में अभियान
उरई। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थानों में महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं और महिलाओं को शोहदों के खिलाफ जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। इसके तहत आबादी क्षेत्र, बाजार और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर महिला सुरक्षा विशेष दल की कर्मियों ने छेड़छाड़ और किसी भी तरह के उत्पीड़न के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलायें अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर हेल्प लाइन नम्बर 1090,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 181 यूपी 112 या संबंधित थाने को तत्काल सूचित करें। पुलिस फौरन उनकी मदद के लिए एक्शन को तत्पर रहेगी।
इसके साथ महिला सुरक्षा विशेष दल ने महिलाओं और लड़कियों के सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़े वाले इलाकों में बेवजह घूम रहे युवकों को टोककर पूंछतांछ की और उन्हें हिदायत देकर खदेड़ा। इससे बुरी नजर वाले अराजक तत्वों के हौंसले पस्त हो गये।

Leave a comment