मरौड़ा की खाली गौशाला के फोटो को वायरल करने के पीछे प्रधान को नीचा दिखाने की साजिश  



कुठौंद-उरई। विकास खण्ड क्षेत्र के मरौड़ा ग्राम की गौशाला बन्द मवेशियों को  निकाल कर खाली गौशाला की फोटो वायरल करने के पीछे प्रधान को नीचा दिखाने की साजिश सामने आयी है।
बताया जाता है कि गत दिनों प्रधान से ईर्ष्या रखने वाले ग्राम वासियों ने ताला तोड़कर गौशाला में सुरक्षित किये गये गोवंश को बाहर निकाल दिया ताकि गौशाला को खाली प्रदर्शित करके अधिकारियों की निगाह में प्रधान की छवि धूमिल की जा सके। हालांकि प्रधान विनीता देवी को जैसे ही यह जानकारी हुयी उन्होने तत्काल ग्राम पंचायत अधिकारी को अवगत करा दिया और खण्ड विकास अधिकारी प्रतिभा शाल्या को भी इस सम्बन्ध में लिखित रूप से जानकारी प्रधान की।
ग्रामीणों बृजेश सिंह, हनुमंत सिंह, कुशल पाल सिंह, नवल सिंह, राजेश सिंह, राम श्रेष्ठ सिंह, संतोष सिंह, अवधेश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, विक्रांत सिंह और गोविन्द सिंह ने बताया कि गांव की गौशाला में हमेशा मवेशी रहते हैं और उनका अच्छी तरह भरण पोषण किया जाता है। गौशाला को बदनाम करने वाली खबरें भ्रामक हैं।  

Leave a comment