आटा क्षेत्र में हाईवे पर डीसीएम से टकराई बाइक, दो युवक गम्भीर घायल


उरई। आटा में हाईवे पर भभुआ मजार के पास डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक डीसीएम के आगे के पहियों में फस गयी और बाइक सवार दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद हाईवे पर एक साइड 20 मिनट तक जाम की हालात रहे।
घटनाक्रम के अनुसार उरई के रहने वाले 27 वर्षीय रवि और 24 वर्षीय विकास परिहार सोमवार को बाइक से कालपी से उरई आ रहे थे तभी आटा थाना क्षेत्र में हाईवे पर भभुआ मजार के पास डीसीएम की टक्कर लगने से उनकी बाइक डीसीएम के आगे के पहियों में फस गयी और वे दोनो भी गम्भीर रूप से घायल हो गये। डीसीएम चालक इस बीच भाग निकला।

Leave a comment