आटा थाना क्षेत्र में दबंगों का दुस्साहस, आपे चालक को सरेशाम लूटकर किया अपहृत


उरई। आटा थाना क्षेत्र में सवारियां लेकर गांव लौट रहे आपे चालक को गांव केे ही लोगो ने लूट लिया और उसका अपहरण कर उसे घर ले जाकर कमरे कैद कर दिया। जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे मुक्त कराया और उपचार के लिये अस्पताल भेजा। आपे चालक की भाई ने पांच लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये तहरीर दी है। थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र गौतम का कहना है कि अभी जांच की जा रही जिसके बाद जो तथ्य सामने आयेगे उनके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
बताया गया कि रविवार की शाम कुरैना गांव निवासी आपे चालक मातादीन उरई से सवारियां बैठाकर गांव वापस आ रहा था। गांव के बाहर रोड पर झाकर लगाकर पांच लोगो ने उसे रोक लिया। जो उसी के गांव के निवासी बताये गये। इसके बाद सवारियां उतार कर उस पर लाटी डंडो से हमला बोल दिया और उसकी जेब में पड़े 1800 रूपये निकाल लिये। बाद में वे उसे घसीटकर अपने घर ले गये जहां उसे कमरे में बन्द कर दिया। मातादीन के भाई रमेश को जानकारी हुयी तो रमेश ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे छुडा लायी।  

Leave a comment