सपा नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मतदाता सूचियों में नगर के बाहर के लोगों के नाम निकालने की मांग


जालौन-उरई। समाजवादी की नगर इकाई ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भेजा है जिसमे वार्डो की मतदाता सूची तैयार करने में नगर के बाहर के लोगों के नाम बढ़ाकर की जा रही धांधली रोकने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी इसमें हस्तक्षेप कर सुनिश्चित करायें कि नगर निकाय की मतदाता सूचियों में उन्हीं लोगों को दर्ज किया जाये जो नगर के वास्तविक रूप से निवासी हों अन्यथा नाम हटा दिये जाये। ज्ञापन देने वालों में इकबाल मंसूरी, चन्द्रप्रकाश यादव, गौरीश द्विवेदी, इमरान अंसारी, बलवान सिंह गुर्जर, अरविन्द यादव आदि शामिल थे।

Leave a comment