उरई। मऊ में होने वाली 71वीं राज्य सीनियर पुरूष और महिला बालीवाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के लिए जिला बालीवाल संघ ने यहां की टीम के नामों की घोषणा कर दी है। संघ के सचिव राजेश सिंह ने इसका ऐलान किया।
उन्होंने बताया कि गत 03 नवम्बर को इन्दिरा स्टेडियम में सिलेक्शन ट्रायल कराया गया था जिसमें 90 पुरूष और महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। सबसे बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राज्य चैम्पियनशिप में जालौन जिले के प्रतिनिधित्व के लिए इसमें से खिलाड़ियों का चयन कर नामों की घोषणा की गई है। राज्य चैम्पियनशिप 09 जनवरी से 13 जनवरी 2023 तक मऊ जनपद में होगी। जिले की टीम 08 नवम्बर को 11 बजे यहां रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
जिले की पुरूष टीम में अमित कुमार न्यामतपुर, भागीरथ न्यामतपुर, सुधीर न्यामतपुर, रिषभ प्रतापपुरा, मोहित प्रतापपुरा, शांतनु स्टेडियम वन, प्रबल प्रताप स्टेडियम वन, अभिषेक जखा, कौशल जालौन, अभिषेक प्रताप जालौन, आदित्य न्यामतपुर और मुदित प्रतापपुरा। टीम के कोच और मैनेजर बलराम व ओंमकारेश्वर होंगे।
महिला टीम के लिए जखा निवासी अनामिका, ज्योति, रक्षा, मोहिनी, मधु, मीना, ज्योति देवी और मुस्कान, बाबई निवासी माण्डवी, विनीता, अंशिका, निकेता का चयन किया गया है। महिला टीम की कोच/मैनेजर डा0 ममता स्वर्णकार और पूरन सिंह होंगे।
जिला ओलम्पिक संघ के सदस्यों बच्चू महाराज, सर्वप्रिय दुबे, राजेश निरंजन, गुड्डू जी, शरत शर्मा, सोहराब खान, संतोष कुमार अग्रवाल, डा0 रमेश चन्द्रा, डा0 नितिन मित्तल, संजू दादा, दामोदर, पारस आदि ने चयनित खिलाड़ियों को चैम्पियनशिप में उत्कर्ष प्रदर्शन की शुभकामनायें दी। पूर्व खिलाड़ी मो इस्माइल व सुरेश चन्द्र निरंजन भी मौजूद रहे।






Leave a comment