उरई। जिला जेल में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद पहले उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से मेडिकल कालेज के लिये रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन के लिये शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है।
मृत बंदी सिरसा कलार थाने के जगतपुरा अहीर का निवासी वीर सिंह उर्फ लल्लू उम्र 48 साल बताया गया है। जेल अधीक्षक नीरज देव के मुताबिक लल्लू पिछले तीन साल से जेल में बन्द था उसके खिलाफ चोरी और अवैध मादक पदार्थ रखने आदि के नौ मुकदमे दर्ज थे। उनके अनुसार 31 अक्टूबर को भी पेट की समस्या के कारण उसकी तबियत बिगड़ी थी लेकिन तब उपचार से उसे राहत मिल गयी थी। सोमवार की दोपहर उसकी तबियत फिर बिगड़ गयी और स्थिति गम्भीर हो गयी तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हालत ज्यादा संगीन देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां उपचार से कोई उपचार नहीं मिला और इस बीच उसने दम तोड़ दिया।





Leave a comment