रामपुरा-उरई।  ग्रामीण पत्रकार परिषद के संरक्षक और वरिष्ठ क्षेत्रीय पत्रकार सुरेश महेश्वरी गोहन के आकस्मिक निधन पर विकास खण्ड परिसर में क्षेत्र के पत्रकारो की शोक सभा आयोजित हुयी। जिसमें उन्हे निष्पक्ष, जुझारू और बेदाग पत्रकार बताते हुये उनके देहावसान को जनपद की पत्रकारिता के लिये अपूर्णीय क्षति बताया गया। शोक सभा के बाद दो मिनट का सामूहिक मौन धारण कर दिवंगत पत्रकार को श्रद्वांजलि अर्पित की गयी।
शोक सभा में विजय द्विवेदी, अमित पुरवार, डॉ0 आरके मिश्रा, गजेन्द्र सिंह चौहान पवन सीरौठिया, कुलदीप जाटव, अंकित याज्ञिक, अनुज शर्मा, पूरन प्रताप सिंह, श्रवण कुमार तिवारी, राकेश दोहरे, सौरभ रामपुरा, निखिल तिवारी, अमन अवस्थी, रवीन्द्र दीक्षित टोनी, कुलदीप सिंह भदौरिया, नरेन्द्र सिंघानिया, मोनू दिवेद्वी, योगेश वर्मा आदि पत्रकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment