सरकार गौस पाक के उर्स पर बरकाती ग्राउण्ड में लगा मेला, युसूफ असंारी और कश्फी भाई ने फीता काटकर किया उद्घाटन
)


उरई। मुहल्ला तिलक नगर स्थित हजरत गौस पाक अब्दुल कादिर जिलानी बडे़ पीर साहब के उर्स मुबारक के मौके पर बरकाती ग्राउण्ड में लगे मेले को शुभारम्भ दरगाह शरीफ पर चादरपोशी के साथ किया गया। इसके पहले अंजुमन गुलामाने कमेटी ने अम्बेडर चौराहा स्थित पदन दरगाह से चादर उठायी और नगर भ्रमण करते हुये बरकाती ग्राउण्ड स्थित दरगाह पर यह जुलूस पहुंचा जहां उर्स कमेटी के संरक्षक समाज सेवी युसूफ अंसारी और शफीकुर्रहमान कश्फी ने चादर जुलूस में शामिल अकीदतमंदो पर इस्तकबाल किया। इसके बाद दरगाह पर चादर चढाकर मुल्क में अमन चैन की दुआ करते हुये फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष तौफीक रहमानी, अलीम सर, हाफिज शोयेब असंारी, सद्दाम बरकाती, आशिफ अंसारी, प्रताप यादव, सतीश वर्मा, नासिर अंसारी, चन्नेखान, शहीद अंसारी सहित दर्जनो लोग मौजूद रहे।
हर साल लगने वाले इस मेले के अवसर पर दूर-दूर से लोग दरगाह पर मन्नत मांगने के लिये आते हैं जिसमें सभी धर्माे के लोग शामिल रहते है। मेले में तरह-तरह की दुकाने सजायी गयी है। जिन पर महिलाआंे और बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। 

Leave a comment