जालौन-उरई । डेंगू के बढ़ रहे प्रकोप के चलते नगर में सीएचसी पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को देखने के लिए एडी ने सोमवार को सीएचसी का निरीक्षण किय। इस दौरान अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए 6 बेड आरक्षित मिले हैं। 

डेंगू, वायरल फीवर, मलेरिया आदि के मामलों से निपटने के लिए चिकित्सा विभाग ने तैयारी कर ली है। तैयारियों की हकीकत जानने के लिए सोमवार की दोपहर एडी केपी राय व जिला क्षय अधिकारी देवेंद्र भिटौरिया ने सएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद उन्होंने डेंगू मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड का निरीक्षण किया। जिसमें 6 बेड डेंगू मरीजो के लिए आरक्षित मिले। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी लगाई गई। ताकि अन्य मरीजों में डेंगू फैलने की संभावना न रहे। अस्पताल में निरंतर डेंगू की जांच की जा रही है। अभी तक अस्पताल में डेंगू का एक भी केस नहीं आया है। हालांकि ऐसे मरीजों की जांच और उपचार की पूरी व्यवस्था अस्पताल में उपलब्ध है। एडी ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया और मरीजों से आवश्यक जानकारी ली। अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए, उनके दिए जा रहे उपचार के बारे में संबंधित से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी की शुरूआत करने पर महिला सर्जन डॉ. गरिमा सिंह की सराहना भी की। निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडी ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए घर में व आसपास पानी जमा न होने दें। आसपास साफ सफाई रखें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी अथवा मच्छरों से बचाव के अन्य साधनों का प्रयोग करें।

Leave a comment