कमसेरा में मुख्य अभियंता के नेतृत्व में विद्युत् चेकिंग , 2 के खिलाफ रिपोर्ट 66 के कनेक्शन काटे

जालौन-उरई । बिजली विभाग मुख्य अभियंता झांसी के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्राम कमसेरा में सघन बिजली चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान 2 लोग चोरी से बिजली जलाते हुए मिले। जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, कभी बिजली के बिल जमा न करने वाले 66 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा उपभोक्ताओं से 65 हजार रुपये की वसूली भी की गई। 

बिजली विभाग मुख्य अभियंता झांसी परिक्षेत्र पार्थिव कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता उरई राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता महेंद्रनाथ भारतीय, एसडीओ कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्राम कमसेरा में सघन बिजली चैकिंग अभियान चलाया। बिजली चैकिंग अभियान के दौरान टीम उपभोक्ताओं के बिल देखे। जिसमें 65 उपभोक्ता एसे मिले जिन्होंने कभी बिजली बिल जमा नहीं किए। ऐसे सभी नेवर पेड उपभोक्ताओं के विभाग ने कनेक्शन काट दिए। इस दौरान 2 स्थानों पर लोग चोरी से बिजली जलाते हुए मिले। जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। चेकिंग के दौरान टीम ने 66 हजार रुपये की वसूली भी की। मुख्य अभियंता ने ग्रामीणों से कहा कि समय से अपने बिल जमा करते रहें। चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। चोरी से बिजली कतई न जलाएं। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कनेक्शन काटे गए उपभोेक्ताओं से भी कहा कि बिना बिल जमा कराए कनेक्शन न जोड़ें अन्यथा उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

Leave a comment