जालौन-उरई । जन अधिकार पार्टी ने जनता की मांगों को लेकर 9 सूत्रीय मांग पर एस डी एम को सौंपा।पार्टी ने जनता की मांगों को जनहित में राष्ट्रपति से पूरी करने की मांग की है।
देश व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान हैं। डीजल व पैट्रोल के बढ़ते दामों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दामों में आग लगी हुई। किसान की लागत बढ़ गयी उसे उपज का दाम नहीं मिल पा रहा है। पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने का कुचक्र रचा जा रहा है। क्रीमी लेयर व डीजल पैट्रोल के दामों की वृद्धि को रोका जाय। किसानों को उचित मूल्य पर खाद बीज उपलब्ध कराने व किसानों का गन्ना के बकाया का भुगतान की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सना अख्तर मंसूरी को देकर राष्ट्रीय सम्मत्तियों व उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाई जाय, पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों की हत्याओं व उत्पीड़न पर रोक लगाये, पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति दिलाये जाने, देश में एक समान पाठ्यक्रम लागू करने, अन्ना प्रथा पर रोक के साथ किसानों को उचित मूल्य पर खाद, बीज व कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा युवाओं को नौकरी दिलाने की मांग की। इस मौके पर बालकराम दोहरे मंडल उपाध्यक्ष, लाल सिंह कुशवाहा युवा जिलाध्यक्ष, मोहन सिंह कुशवाहा जिला महासचिव, जुबैर अहमद, ब्रजमोहन कुशवाहा, अरुण कुमार, अमित राठौर, लक्ष्मीकांत, अरविंद परिहार, राम सिंह, पंकज कुमार, जाहर सिइ, शिव सिंह, वीरेंद्र कुमार आदि लोग सम्मलित थे।





Leave a comment