जालौन -उरई। नगर के प्राइवेट चिकित्सक से मोबाइल पर धमकी देते हुए 2 लाख रुपये की रंगदारी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।  

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव अपने आवासीय परिसर में ही प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 4 नवंबर को एक व्यक्ति ने मोबाइल पर गाली, गलौज कर 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी एवं न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। फोन करने वाला व्यक्ति अपनी डीपी पर पुलिस अधिकारी की ड्रेस में फोटो लगाए हुए है, जिसमें खान बाबा लिखा हुआ है। उक्त मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

Leave a comment