कालपी-उरई |

स्थानीय तहसील परिसर में नगर पालिका परिषद के निर्माणाधीन पार्क के आसपास मटेरियल फैला  होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए  ज्वांइट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम ने  जिम्मेदारों को सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व उप जिलाधिकारी अंकुर कौशिक के प्रयासों से 3-4 महीने पहले तहसील परिसर में शहीद पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।10 लाख से अधिक की लागत का  निर्माण कार्य नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा था। पिछले करीब 1 महीने से निर्माण कार्य कुछ कारणों से बंद चल रहा है। निर्माणाधीन पार्क के आसपास निर्माण कार्य का मटेरियल पड़ा हुआ है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार आईएएस ने निर्माणाधीन पार्क के आसपास फैले मैटेरियल के फैले होने से आ रही परेशानी को  संज्ञान में लिया। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार आईएएस ने नगर पालिका के अवर अभियंता को निर्देश दिया है कि निर्माणाधीन पार्क के आसपास फैले मैटेरियल को हटाकर स्वच्छता बनाएं ।

Leave a comment