कालपी-उरई |  

भारतीय पसंमादा मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद मकसूद अंसारी की धर्मपत्नी नईमा परवीन की  नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष के चुनाव  में मैदान में उतरने की तैयारी से यहाँ का चुनाव प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बन सकता है |

विदित हो कि नगर पालिका कालपी जिला जालौन अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नईमा परवीन हाई शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखती है। उनकी फैमिली के बड़े भाई कमरुज्जमा अंसारी वित्त मंत्रालय भारत सरकार एक्साइज डिपार्टमेंट में तथा छोटे भाई मंसूर अंसारी यूपी पुलिस उपनिरीक्षक जालौन जिले में पदस्थ हैं। स्थानी नगर के मोहल्ला मिर्जा मंडी निवासी मकसूद अंसारी डेढ़ दशकों से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते चले आ रहे हैं वर्तमान में वह भारतीय पसमांदा मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। जब के उनकी धर्मपत्नी नईमां परबीन समाजिक कार्यों में हिस्सा लेती रहीं है। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों की बदौलत नईमा परवीन की अच्छी ख्याति है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मकसूद के मुताबिक पढ़ी लिखी महिलाओं  को अध्यक्ष बनाए जाने से कालपी के विकास के लिए हमेशा लड़ाई लड़ता रहूंगा। आशीर्वाद और दुआओं से नवाजे कालपी की केकई मोहल्लों में घर घर जाकर नागरिकों से संपर्क किया तथा पार्टियों के नीतियों से अवगत कराया।

Leave a comment