कालपी-उरई |
अधिवक्ता एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 11 नवंम्बर को आयोजित किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय किशोर कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश तरुण सक्सेना होंगे । इसके अलावा जनपद के न्यायिक अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी तथा गणमान्य नागरिकों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ।





Leave a comment