जालौन-उरई । मुंसिफ मजिस्ट्रेट न्यायालय के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी होने का सिलसिला लगातार चल रहा है। सोमवार को न्यायालय के बाहर हुई बाइक की चोरी की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के तोपखाना निवासी इस्लाम पुत्र इरफान किसी कार्य से बंगरा मार्ग पर स्थित मुंसिफ मजिस्ट्रेट न्यायालय गए थे। उन्होंने अपनी बाइक एचएफ डीलक्स को न्यायालय के बाहर खड़ी कर दी और न्यायालय में चले गए। जब बाहर निकले तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।





Leave a comment