जालौन-उरई । अलग अलग मामलों में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी मोहन सिंह ने आरोप लगाया था कि गांव के ही ध्यान सिंह ने उनसे रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर उन्होंने गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। उधर, ऐदलपुर निवासी सुशील कुमार ने आरोप लगाया कि उनके गांव का ही राहुल रंजिश के चलते अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। बताया कि वह उनकी बेटी के साथ गाली, गलौज कर रहे थे। जब उसने मना किया तो मारपीट कर दी। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।

Leave a comment