जालौन-उरई । रिश्तेदारी में गए परिवार के लोग चार पहिया वाहन से घर वापस लौट रहे थे। लहरउवा के पास गाड़ी का संतुलन खोने से गाड़ी अचानक पलट गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिधौसा निवासी संतोष दोहरे पत्नी पूजा देवी, बेटे राज, बेटी तान्या व भांजी प्राची के साथ रिश्तेदारी में एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के लहार गए थे। प्रोग्राम में शामिल होने के बाद वह बुधवार की दोपहर लहार से वापस अपने गांव चार पहिया वाहन से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी लहरउवा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के आगे पहुंची तो एक मोड़ पर चालक अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर खाई में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने गाड़ी में सवार घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।





Leave a comment