जालौन-उरई । व्यापार कर विभाग की टीम ने दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया । चेकिंग के दौरान बगैर टैक्स के लोहे का सामान भर कर जा रही पिकअप पकड़ में आ गई। टीम ने पकड़ी गयी पिकअप को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
व्यापार कर अधिकारी शेखर सिंह ने बंगरा मार्ग पर दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सामान ले जा रहे वाहनों की चेकिंग की तथा वाहनों में रखे सामान के कागजात देखे। इसी समय पिकअप पकड़ में आ गयी जिसमें लोहे के दरवाजे व खिड़की भरी हुई थी। पिकअप के चालक से गाड़ी में रखे लोहे के दरवाजे व खिड़की का बिल मांगें गए । सामान के बिल न दिखा पाने पर व्यापार कर अधिकारी ने पिकअप को पकड़ कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। निरीक्षण के बाद व्यापार कर अधिकारी शेखर सिंह ने बताया कि लोहे की खिड़की व दरवाजे से भरी पिकअप को पकड़ा था। उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। उस पर 50 हजार का जुर्माना लगाया जा रहा है।





Leave a comment