उरई। रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में नगर पंचायत कोटरा में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर का शुभारम्भ करने के बाद जिलाधिकारी ने वहां लगे स्टालों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एनडी शर्मा भी उपस्थित रहे।
शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ डा0 वीपी सिंह, डा0 कृष्ण गोपाल सोनी, डा0 जेजे राम मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ डाक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 रेनू चन्द्रा और मुस्कान हास्पिटल व काव्या हास्पिटल ने भी शिविर में सहयोग प्रदान किया।
शिविर में एक हजार रोगियों का पंजीकरण किया गया था जिनका परीक्षण करके डाक्टरों ने निदान लिखे। मरीजों को दवा का वितरण भी किया गया। बीपीएल मरीजों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये, आयुर्वेदिक चिकित्सक भी शिविर में उपस्थित थे जिन्होंनें आयुर्वेदिक उपचार प्रदान किया।
शिविर को संयोेजित करने में रेडक्रास चेयरमैन डा0 नरेश वर्मा, सचिव डा0 देवेन्द्र निठोरिया, कोषाध्यक्ष डा0 केके सिंह, प्रबंध समिति के सदस्यगण लक्ष्मण दास बबानी, महावीर तरसौलिया, अलीम सर, नगर पंचायत चेयरमैन आशाराम अग्रवाल ने योगदान दिया






Leave a comment