उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में यमुना का शेरगढ़ सेतु गिट्टी और मौरंग भरे डम्फरों की गुजरने की धमक से क्षतिग्रस्त हो गया है। जोखिम घटित होने की आशंका से चिंतित लोक निर्माण विभाग के अनुरोध पर अब शेरगढ़ सेतु से भारी वाहनों की निकासी तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दी गई है।
इसके लिए पुल के दोनों ओर बैरिकेटिंग करा दी गई है। अब इस रूट के डम्फर और ट्रक डायवर्ट करके बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे से निकाले जा रहे हैं। इसी बीच लोक निर्माण विभाग औरेया के प्रांतीय खंड ने पुल की मरम्मत शुरू करा दी है जिसमें कम से कम तीन महीने का समय लगने का अनुमान है। इस पर से भार वाहनों के गुजरने का प्रतिबंध तब तक जारी रखा जायेगा।

Leave a comment