![]() ![]() | |||
उरई। नगर निकाय चुनाव की तेज होती तैयारियों के बीच पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शुक्रवार को चुनाव प्रकोष्ठ का गठन कर दिया है ताकि जिले में चुनाव के लिए फोर्स की जरूरत, ज्वलंत और अति ज्वलंत चुनाव केन्द्रों, निरोधात्मक कार्रवाइयों आदि का रिकार्ड सुचारू रूप से रखा जा सके।
चुनाव प्रकोष्ठ में पुलिस लाइन से निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी, उप निरीक्षक संजय यति और आरक्षी राजकुमार के साथ-साथ चैकी प्रभारी पिरौना कृष्ण बिहारी मिश्रा, उनकी चैकी के मुख्य आरक्षी सभाजीत सिंह, कालपी के सीओ पेशी के आरक्षी रजनीश, आईजीआरएस के आरक्षी अखिलेश यादव और कम्प्यूटर आपरेटर मयंक अग्रवाल को संबद्ध किया गया है।







Leave a comment