जालौन-उरई । नगर के प्राइवेट चिकित्सक से मोबाइल पर धमकी देते हुए 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा है। पुलिस आरोपी युवक से पूछतांछ कर रही है।  

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव अपने आवासीय परिसर में ही प्राइवेट क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 4 नवंबर को एक व्यक्ति ने मोबाइल पर गाली, गलौज कर 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी एवं न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। उक्त मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश रही थी। उक्त मामले में पुलिस ने रामपुर निवासी वसीम को पकड़ा है। जिससे पुलिस पूछतांछ कर रही है।

Leave a comment