बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर परिवहन विभाग की तेज चौकसी , फिर पक़ड़े 2 ओवरलोड ट्रक –डेढ़ लाख जुर्माना

 जालौन-उरई । बुधवार की रात परिवहन अधिकारी ने बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे ओवरलोडिगं के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने चेकिंग के दौरान 2 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। जिन पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

परिवहन अधिकारी उमेश सिंह की टीम ने बुधवार की रात बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर ओवरलोडिगं के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि एक्सप्रेस वे से बालू के ओवरलोड ट्रकों का संचालन हो रहा है। सूचना के आधार पर चलाए गए चेकिंग अभियान में टीम ने बालू व ईटा के 1-1 ओवरलोड ट्रक को पकड़ लिया। वहीं, लोकेशन माफियाओं द्वारा चेकिंग की जानकारी देते ही ओवरलोड बालू के ट्रकों के पहिया रूक गए। टीम ने पकड़े गये दोनों ओवरलोड ट्रकों को पुलिस की सुपुर्दगी में गल्ला मंडी में खड़ा करा दिया है। एआरटीओ उमेश सिहं ने बताया कि चेकिंग के दौरान 2 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया है जिन पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

Leave a comment